ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Gopal Mandal: ‘मैं सिर्फ डांस ही नहीं करता, डेली चुम्मा भी लेता हूं..’...

Gopal Mandal: ‘मैं सिर्फ डांस ही नहीं करता, डेली चुम्मा भी लेता हूं..’ होली में बौराए नीतीश के बवाली विधायक गोपाल मंडल

11-Mar-2025 01:01 PM

By First Bihar

Gopal Mandal: होली के त्योहार में अब दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी के ऊपर होली की खुमारी चढ़ने लगी है। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के बवाली विधायक गोपाल मंडल होली में बौरा गए हैं। गोपाल मंडल की कारस्तानियों का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जो सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल होली के रंग में मदमस्त हो गए हैं। भागलपुर के नवगछिया के एनडीए के होली मिलन समारोह में जहां एक तरफ महिला गायिका के साथ डांस करते और गायिका के गाल पर पैसे चिपकाते नजर आए थे वहीं एक बार फिर उनका दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


नवगछिया में होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में अंगिका व भोजपुरी के सुपरस्टार गायक सुनील छैला बिहारी पहुंचे थे। उसी क्रम में उन्होंने मंच पर चढ़कर उन्होंने कई ऐसी बातें कह दी जो शायद उन्हें नहीं कहना चाहिए था। गोपाल मंडल ने कहा कि मैं कलाकार हूं, किसी भी तरह का धुन बजाता है तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाता हूं। मैं डांस ही नहीं करता हूं बल्कि डेली चुम्मा भी लेता हूं। मैं नेता ही नहीं अभिनेता भी हूं।


साथ ही उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं विधायक गोपाल मंडल डांस करते हैं, अरे मैं डेली चुम्मा भी लेता हूं। अगर गोपाल मंडल मंच पर डांस ही कर दिया तो वायरल करने की क्या जरूरत है। मुख्यमंत्री को भड़काने वाला काम ना करें। साथ ही उन्होंने ज्ञान बांटते हुए कहा कि संगीत के बिना कोई नहीं रह सकता। अगर बढ़िया धुन बजे तो पागल आदमी भी हंसने लगता है।


उन्होंने कहा कि संगीत से जिसको प्रेम नहीं वह पत्थर है। हम संगीत से प्रेम करते हैं। अगर मैं किसी को चुम्मा ही ले लिया तो क्या हो गया, मैं तो डेली चुम्मा लेता हूं। जिस तरह बच्चों को चुम्मा लिया जाता है वैसे ही लेता हूं। कलाकार को प्रोत्साहित करने का काम करता हूं।