Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
03-Jul-2025 02:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मानसिक स्थिति से जुड़े सवालों पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार मेंटली डिस्टर्ब नहीं हैं। उन्होंने केवल दांत की सफाई करवाई थी, और उसी वजह से उनका बोलने का तरीका थोड़ा अलग लग सकता है। लेकिन इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।
गोपाल मंडल ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि, नीतीश कुमार पूरी तरह से ठीक हैं। भूलने की बीमारी तो मुझे हो गई है, उन्हें नहीं। जब मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया गया तो गोपाल मंडल ने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत जेडीयू में शामिल हों। अगर वह पार्टी में नहीं आते हैं तो कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। कोई RJD में जाएगा, कोई BJP में, कोई लोजपा (पारस) में चला जाएगी।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी को एकजुट रखने के लिए निशांत का जेडीयू में आना जरूरी है। गोपाल मंडल ने यह भी बताया कि जैसे नीतीश कुमार इंजीनियर हैं, वैसे ही निशांत भी पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं। बयान के अंत में गोपाल मंडल ने कहा कि लोग कहते हैं कि वह गांजा पीते हैं, लेकिन किसी ने देखा क्या? इतना सुंदर बयान कौन देता है जी गांजा पीकर?
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..