VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
15-Oct-2020 10:10 AM
PATNA: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि आरेजडी 10 लाख लोगों को नौकरी देने के नाम पर धोखा दे रही है और बिहार की जनता को चुनाव में बरगला रही है. गिरिराज सिंह ने आंकड़ा भी शेयर किया है.

जनसंख्या पर बात क्यों नहीं करती आरजेडी
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘’सन 2000 में बिहार-झारखंड विभाजन के बाद बिहार की जनसंख्या 8करोड़+ थी. अब 12 करोड़ + है. औसत वृद्धि 20लाख/साल है. RJD द्वारा दस लाख रोजगार हर साल का सपना दिखाना बैमानी है और धोखा है. बिना जनसंख्या नियंत्रण के ये संभव नहीं और RJD अपने मजबूरियों के कारण चुनाव में इसपे बात नहीं कर सकती.
इससे पहले भी जनसंख्या कंट्रोल पर बोले थे गिरिराज
गिरिराज सिंह ने 5 सितंबर को भी कहा था कि कोरोना से भयावह स्थिति बढ़ती हुई विस्फोटक आबादी है. हम एक तरफ कोरोना पर रोक लगाने में लगे हैं तो दूसरी तरफ हमें जन जागरण लोगों को ऐसे धर्म के नजर से नहीं देखने की जरूरत है. भारत के विकास के नजर से देखने की जरूरत है. 1978 में चाइना का जीडीपी था. उससे कम था 1979 में कड़ा कानून लाया. हमारे यहां 1 मिनट में 33 बच्चे पैदा होते हैं उसके यहां 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं. स्थिति 1 जनवरी को भारत मैं 67 हजार बच्चे पैदा होते हैं. इस स्थिति पर हम सबों को चर्चा करनी चाहिए. कोरोना से ज्यादा जनसंख्या भयावह है. कोरोना के लिए तो वैक्सीन निकल रहा है. अब जनसंख्या को रोकने के लिए भी कानून रूपी वैक्सिंग आना जरूरी है.