बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-May-2025 01:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान के इस नापाक हरकत पर विरोधियों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सीजफायर हो या लड़ाई हो, भारत के तमाम लोगों को भारतीय सेना एवं उनके शौर्य पर गर्व है। हमें गर्व है कि पूरी दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य को देखने का अवसर मिला। हमें सेना के शौर्य पर भी गर्व है देश के नेतृत्व पर भी गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना पर पूरे भारतवासियों को गर्व है।
वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के यह ट्वीट करने पर कि जो देश अमेरिका के ट्वीट पर चले वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश अपने शौर्य के दम पर चलता है और सेना का शौर्य नेतृत्व का शौर्य दुनिया ने देखा है।
कांग्रेस द्वारा पटना की सड़कों पर इंदिरा गांधी की तस्वीर एवं उस पर इंदिरा जैसा कोई नहीं लिखे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि भारतीय सेना एवं देश के नेतृत्व पर गर्व है। सेना को खुली छूट दी जाती है और पूरी दुनिया ने भारत के ताकत को देखा है, पोस्टर कौन लग रहा है इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आज नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज करके कोई नहीं चल सकता है।