ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ने डिप्टी सीएम बनाकर की भूल, उसी गलतियों का...

गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ने डिप्टी सीएम बनाकर की भूल, उसी गलतियों का दुष्परिणाम है तेजस्वी का बयान

28-Nov-2020 01:34 PM

LAKHISARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि जिस घटिया शब्द का प्रयोग तेजस्वी यादव ने किया है वो कह भी नहीं सकते हैं. 

नीतीश की भूल

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ी तो भूल नीतीश कुमार की हुई जो कल नीतीश कुमार कह भी रहे थे कि लालू यादव को उन्होंने विधानमंडल दल का नेता बनाया था. तेजस्वी यादव को भी वही डिप्टी सीएम बनाए थे. ये भूल जो उन्होंने की है उसी का ये दुष्परिणाम है.

तेजस्वी यादव इतने घटिया शब्द का प्रयोग नीतीश कुमार के व्यक्तिगत जीवन पर लगाया है. जिससे कोई दूर-दूर तक नाता नहीं है. उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा सीएम के बेटे के बारे में बोलने पर कहा कि उन्होंने ऐसा कहा कि मैं बोल भी नहीं सकता. कोई सभ्य आदमी वैसा आरोप सदन के पटल पर नहीं लगा सकता है. जैसा घटिया शब्द का प्रयोग हुआ. ये लगता है कि राजनीति का क्षरण हुआ है और ये कहीं न कहीं समाज के लिए घातक है. वहीं, लालू यादव के वायरल ऑडियो पर कहा कि लालू प्रसाद पर जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तो उस समय भी जेल से सत्ता चलाने का आरोप लगा था और अब सरकार गिराने का आरोप लग रहा है.