ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने किसके DNA पर उठाया सवाल? पटना में पिछड़ा और अति पिछड़ा की बात कह खूब बरसे

Bihar Politics: कांग्रेस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अतिपिछड़ा सम्मेलन करने जा रही है. इस सम्मेलन में राहुल गांधी भी शामिल होने वाले है. इसके लेकर बिहार की सियासत गरमाने लगी है.

20-May-2025 11:55 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। अब राहुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अति पिछड़ा सम्मेलन करने वाले हैं। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। गिरिराज सिंह ने इसको लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अतिपिछड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस बिहार के अतिपिछड़ा समाज के वोटर्स को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के इस अतिपिछड़ा सम्मेलन को लेकर सत्ताधारी दल हमलावर हो गए हैं। पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को पिछड़ा और अतिपिछड़ा का झूठा हिमायती बताया है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हों, पंडित नेहरू हों या राजीव गांधी हो इन लोगों के डीएनए में पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए कोई प्रेम ही नहीं है। यह लोग पिछड़ा और अति पिछड़ा के घोर विरोधी हैं। यह लोग व्याकुल भारत हैं। इन लोगों को कहने में कुछ नहीं है। यह लोग देखते हैं कि इनके रहते गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसीलिए यह लोग प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में घूम रहे हैं।


वहीं तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने पर गिगिराज सिंह ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव और लालू यादव का परिवार सवाल उठने लगे तो क्या कहा जा सकता है। तेजस्वी यादव को पहले अपने पिताजी से पूछना चाहिए। लालू परिवार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए तो यह एक भद्दा मजाक है और कुछ नहीं है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना