ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर

Home / politics / बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गिरिराज की टेढ़ी नज़र, कहा - NRC बनाना...

बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गिरिराज की टेढ़ी नज़र, कहा - NRC बनाना ही होगा

10-Sep-2019 01:35 PM

By 13

PATNA: असम में NRC लागू किए जाने के बाद अब बिहार में भी इसे लागू करने की मांग तेज होने लगी है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अपनी नजर टेढ़ी करते हुए NRC बनाने की जरूरत बताई है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में बड़ी तादाद में बंगलादेशी घुसपैठिए हैं लिहाजा उन्हें बाहर करना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि NRC को सियासी चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। यह देश के लिए आवश्यक है और असम के अलावा दूसरे राज्यों में भी NRC होनी चाहिए। गिरिराज सिंह से पहले बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने भी बिहार में NRC बनाए जाने की मांग रखी है। बिहार के सीमांचल वाले इलाके में बड़ी तादाद में घुसपैठियों ने ना केवल डेरा जमा रखा है बल्कि अब वोटर आईडी कार्ड बनाकर वह वोट बैंक के रूप में सुरक्षित भी हो गए हैं। जाहिर है गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार में एनआरसी को लेकर बवाल और बढ़ेगा।