मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Nov-2020 03:32 PM
PATNA: विधानसभा में शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बाहर निकले और नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि एक घोटाले के आरोपी से इस्तीफा लिया गया तो दूसरे आरोपी को शिक्षा मंत्री का जिम्मा दे दिया गया. तेजस्वी ने सीधे अशोक चौधरी पर हमला बोला.
इसको भी पढ़ें: तेजस्वी ने सरकार को दी चुनौती, कहा- एक माह में 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो जनता के साथ उतरेंगे सड़क पर
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार बनते ही घोटाले के आरोपी मेवालाल को शिक्षा मंत्री को अहम विभाग सौंप दिया. फिर वह इस्तीफा दिए तो दूसरे के घोटाले के आरोपी को मंत्री बना दिया. अशोक चौधरी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान भी कई घोटाले हो चुके है. उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज है. उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है
नीतीश कुमार दे सफाई
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते हैं. उनको सामने आकर बताना चाहिए की जिस अशोक चौधरी को वह शिक्षा मंत्री बनाए हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप के बारे में वह बोले. लेकिन वह मुंह में दही जमाए हैं. कुछ बोलते नहीं हैं.
भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से सरकार बनाई हैं, यह सरकार कैसे बनी है यह सबलोग देख चुके हैं. नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. नीतीश कुमार के शासनकाल में 60 घोटाला हुआ हुए है. तेजस्वी ने कहा कि जितना भी जोर जबरदस्ती की गई उसके बाद भी आरजेडी 75 सीटों पर चुनाव जीता है.