ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / लालू ने वेलेंटाइन वीक में नीतीश को किया याद, गा रहे हैं आशिकी...

लालू ने वेलेंटाइन वीक में नीतीश को किया याद, गा रहे हैं आशिकी फिल्म का गाना

12-Feb-2020 10:59 AM

PATNA : वेलेंटाइन वीक में लालू-नीतीश का प्रेम गानों के जरिये सामने निकलकर आया है। रिम्स में इलाज करा रहे सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों नीतीश कुमार की याद में गाना गा रहे हैं। लालू ने नीतीश को याद करते हुए बॉलीवुड फिल्म का गाना गाया है। लालू ने आशिकी फिल्म का गाना "तेरे दर पर सनम आये.. तू ना आया तो हम चले आए" गाते हुए नीतीश को याद किया है। 


दरअसल लालू यादव ने नीतीश कुमार पर इस गाने के जरिए तंज कसा है। मंगलवार को पटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण नीतीश कुमार ने किया था। लालू यादव ने इसी को लेकर नीतीश पर हमला बोला है। आशिकी फिल्म के गाने की चार लाइनों को लिखते हुए लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 

'तेरे दर पर सनम चले आये 

तू ना आया तो हम चले आये 

बिन तेरे कोई आस भी ना रही 

इतने तरसे के प्यास बुझने से रही 

इस से पहले के हम पे हँसती रात

 बन के नागिन जो हम को डसती रात 

ले के संघमुक्त भारत का भरम चले आये

ले के अपना भरम स्वयं चले आये 

तेरे दर पर सनम चले आये

 तू ना आया तो हम चले आये'