ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / politics / गोडसे पर गदर : साध्वी पर BJP-CONG सब लाल, राहुल गांधी ने...

गोडसे पर गदर : साध्वी पर BJP-CONG सब लाल, राहुल गांधी ने बताया संसदीय इतिहास का काला दिन

28-Nov-2019 11:40 AM

DELHI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त करार देने संबंधी बयान पर मचे विवाद के बीच कहा कि साध्‍वी ने जो कहा  वह दरअसल बीजेपी और आरएसएस के दिल की बात है. मैं इसमें क्‍या कह सकता हूं? यह किसी से छिपा नहीं है. मैं उन पर एक्‍शन की मांग कर अपने समय को खराब नहीं करना चाहता. इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्‍त कहा. यह भारत के संसदीय इतिहास का काला दिन है.

इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है. इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया है. वहीं साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने सरकार को साध्वी प्रज्ञा के बयान पर घेरा तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया । 

वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि साध्‍वी प्रज्ञा का बयान बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण और हैरान करने वाला है. इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि मेरी पार्टी ने इस मसले पर वो सारी बातें कही हैं, जो कही जानी चाहिए.

इस बीच मिल रही खबरों के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही कर सकती है और उन्हें पार्टी से भी  निष्कासित किया जा सकता है.बीजेपी ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि साध्‍वी प्रज्ञा के बयान का बीजेपी समर्थन नहीं करती. इसके साथ ही जोड़ा कि वे अब किसी चर्चा में शामिल नहीं होगी. 

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान निंदनीय है. बीजेपी इस तरह के बयान या विचारधारा का बिल्‍कुल समर्थन नहीं करती. इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि रक्षा की सलाहकारी कमेटी से साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर को हटा दिया गया है और इस सत्र में संसदीय पार्टी की बैठक में उनको शिरकत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.