ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / politics / G20 के डिनर में खरगे को नहीं बुलाने पर राहुल गांधी ने जताई...

G20 के डिनर में खरगे को नहीं बुलाने पर राहुल गांधी ने जताई नाराजगी, बोले- देश की 60 फीसदी जनता के नेता को तवज्जो नहीं

08-Sep-2023 04:15 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप के तीन देशों के दौरे बेल्जियम पहुंचे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के एक दिन बाद यानी 12 सितंबर की रात वे भारत लौटेंगे। राहुल गांधी ने बेल्जियम के ब्रसेल्स प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित करते हुए G20 के डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है।


राहुल ने कहा है कि जी20 बातचीत के लिहाज से बेहद अहम है। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है ये गर्व की बात है। भारत में लोकतंत्र को लेकर जो हो रहा है वो बेहद गंभीर है. देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर उन लोगों के जरिए हमला किया जा रहा है, जो भारत को चला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। सीडब्ल्यूसी में पास किए गए प्रस्ताव में साफ है।


उन्होंने कहा कि हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि देश के हर एक आदमी के पास अपनी आवाज है और उसके पास इसकी अभिव्यक्ति का अधिकार होना चाहिए। कश्मीर का विकास हो, कश्मीर आगे बढ़े और वहां शांति हो। हमारे देश की प्रकृति में बदलाव की कोशिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों में शामिल दलित, ट्राइबल और पिछड़ी जातियों पर हमले हो रहे हैं। बीजेपी चाहती है कि पैसे और पावर केंद्रित हो।


इस दौरान राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 की मीटिंग में नहीं बुलाने को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष को नहीं बुलाना बताता है कि आप देश की 60 फीसदी जनता के नेता को तवज्जो नहीं देते।