ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम चंपई सोरेन को झटका, ये विधायक सरकार को...

फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम चंपई सोरेन को झटका, ये विधायक सरकार को नहीं देंगे समर्थन

04-Feb-2024 07:29 PM

By First Bihar

RANCHI: कल यानी पांच फरवरी को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। विधानसभा में सोमवार को चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है हालांकि इससे ठीक पहले दो विधायकों ने सरकार को समर्थन देने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है।


दरअसल, झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद विधायकों को टूटने के डर से झारखंड से बाहर भेज दिया गया था। उधर चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो दूसरी तरफ सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया था। अब जब सोमवार को चंपई सोरेन सरकार की अग्नि परीक्षा होने है तो सभी विधायक हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।


इसी बीच जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने घोषणा कर दी है कि वे चंपई सोरेन की सरकार को समर्थन नहीं करेंगे। सरयू राय ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष अथवा विपक्ष किसी ने उनसे अपने पक्ष में मतदान के लिए संपर्क नहीं किया है। ऐसी स्थिति में गुण-दोष के आधार पर आगे वे सरकार के बारे में राय बनाएंगे। अभी नए सीएम बने हैं। उनके कामकाज को देखना होगा। 


चंपई सोरेन के यह कहने पर कि हेमंत सोरेन ने विकास की लंबी लकीर खींची है, इसपर सरयू राय ने कहा कि वे अपनी अलग लकीर खींचे। वे सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगे। उनकी किसी को जरूरत भी नहीं है। उधर, बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ने भी कहा है कि वे राज्यहित में वोट करेंगे और सरकार के विपक्ष में वोट डालेंगे। उन्होंने साथी विधायकों से भी इस संबंध में विमर्श करने की बात कही है।