राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम और डिप्टी सीएम ने किया स्वागत
PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां बिहार के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त फागू चौहान पटना पहुंच चुके हैं. उन्हें सोमवार को राजभवन में सुबह 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी. फागू चौहान को पटना हाईकोर्
✍ Admin
शेयर
PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां बिहार के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त फागू चौहान पटना पहुंच चुके हैं. उन्हें सोमवार को राजभवन में सुबह 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी. फागू चौहान को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल का सीएम नीतीश कुमार,डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगियों ने स्वागत किया. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर ने कहा कि फागू चौहान जमीन से जुड़े नेता हैं और काफी दिनों तक उन्होंने राजनीति की है. इसलिए उनका राज्यपाल बनकर आना राज्य के लिए भी अच्छा है.
बता दें कि फागू चौहान उत्तरप्रदेश के घोसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और वो पिछले काफी सालों से बीजेपी के साथ जुड़े रहे हैं.
पटना से राजन की रिपोर्ट