ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / politics / एग्जिट पोल सही साबित हुए तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास, 31 साल की उम्र...

एग्जिट पोल सही साबित हुए तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास, 31 साल की उम्र में होंगे सबसे युवा सीएम

08-Nov-2020 11:23 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है. जिसके बाद अब सबकी नजर 10 नवंबर को होनी वाली मतगणना पर टिकी है, क्योंकि उसी दिन तय होगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा. 

पर एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार बिहार में तेजस्वी यादव बेरोजगार और नौजवानों के भरपूर समर्थन के दम पर बिहार में क्लिन स्वीप करते दिख रहे हैं. अगर ये एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो तेजस्वी 31 साल की उम्र में सीएम बनने वाले देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे. तेजस्वी का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था और कल तेजस्वी 31 साल के हो जाएंगे. 

अगर तेजस्वी 31 साल की उम्र में सीएम बनते हैं तो यह राजद के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. इस से पहले  एम ओ हसन फारुक 29 साल की उम्र में अप्रैल 1967 में मात्र  पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है. वहीं बिहार के सबसे युवा सीएम के रुप में सतीश प्रसाद सिंह का नाम दर्ज है. सतीश प्रसाद सिंह मात्र 32 साल की उम्र में बिहार के सीएम बने थे. हालांकि वो महज पांच दिन के लिए बिहार के सीएम पर रहे थे. इसके बाद  जगन्नाथ मिश्रा का नंबर आता है. वे 38 साल की उम्र में अप्रैल 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. 

अगर एग्जिट पोल का अनुमान सही हुआ तो तेजस्वी 31 साल की उम्र में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे. इसके साथ ही राजद के नाम पर देश में एक नया कीर्तिमान हो जाएगा.