Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
05-Jan-2024 03:05 PM
By First Bihar
DESK: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही घमासान छिड़ गया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में टीएमसी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के बड़े लीडर अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच घमासान छिड़ गया है। ममता बनर्जी की पार्टी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को सीट देने के लिए तैयार नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि टीएमसी ने सिर्फ दो सीटों का ऑफर कांग्रेस को दिया है, जिसके बाद दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस ने उनसे कोई भीख नहीं मांगी है।
अब पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हमले को लेकर कांग्रेस लीडर अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि, "ईडी अधिकारियों पर सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह स्पष्ट है कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। आज वे घायल हुए, कल उनकी हत्या भी हो सकती है, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं होगी।"
बताते चलें कि ईडी की टीम शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का में राशन घोटाला के मामले में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी, तभी करीब 200 लोगों ने ईडी टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने ईडी के अधिकारियों के साथ सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है और कांग्रेस सीट नहीं मिलने का गुस्सा टीएमसी पर उतार रही है।