ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / दिल्ली शराब घोटाला: आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP...

दिल्ली शराब घोटाला: आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने बताई वजह

26-Feb-2024 10:25 AM

By First Bihar

DELHI: शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर आज पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था लेकिन केजरीवाल आज भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है, ऐसे में केजरीवाल ED की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे।


आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ईडी को रोजाना समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। AAP ने कहा है कि हम INDIA गठबंधन नहीं छोड़ेंगे। मोदी सरकार को इस तरह दबाव नहीं बनाना चाहिए।  बीते गुरुवार को ईडी ने सीएम केजरीवाल को 7वां समन भेजा था और 26 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने को कहा था। इससे पहले कई मौकों पर सीएम केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।


बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी केजरीवाल को 7 बार समन भेज चुकी है। पिछली बार AAP ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताते हुए तब कहा था कि ED के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। ईडी ने खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ऐसे में ईडी को बार बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। यह छठा समन था, जब केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए थे।