ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / देश को बचाने के लिए यह बैठक बेहद जरूरी: विपक्ष की मीटिंग में...

देश को बचाने के लिए यह बैठक बेहद जरूरी: विपक्ष की मीटिंग में जाने से पहले बोले लालू-तेजस्वी

18-Jul-2023 12:57 PM

By First Bihar

DESK: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में शुरू हो गई है। बैठक में देशभर के 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। आरजेडी की तरफ से लालू प्रसाद और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने से पहले लालू ने कहा कि यह बैठक देश को बचाने के लिए काफी जरूरी है।


ये मीटिंग जरूरी क्यों है? इस सवाल का जवाब देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि यह बैठक देश के लिए काफी अहम है। देश और लोकतंत्र को बचाना है, इसलिए हर हाल में विपक्ष को एकजुट होना होगा। देश के किसान, मजदूर, नौजवान और अस्पसंख्यकों की रक्षा करना है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सबकुछ समाप्त हो चुका है।


वहीं इस बैठक में शामिल होने के लिए पिता लालू प्रसाद के साथ बेंगलुरु पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के स्वर से स्वर मिलाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए विपक्षी दल एकसाथ आए हैं। देश में जिस तरह से संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिस हिसाब से देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है और असर मुद्दों पर बात नहीं कर केंद्र की सरकार सिर्फ जहरीली बाते करने में लगी है।