ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं!

Bihar Politics on caste census: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। जाति आधारित सर्वे, बिहार की राजनीति और सुशासन के मुद्दे पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को घेरा|

02-May-2025 01:21 PM

By First Bihar

Bihar Politics on caste census: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जातिगत गणना को लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर सुशासन के जरिए विकास की दिशा में काम कर रहे हैं और इसका असर भी साफ दिख रहा है। भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अब जनता खुलकर आवाज़ उठा रही है।सरकार करवाई कर रही है |


तेजस्वी यादव द्वारा जाति आधारित गणना पर क्रेडिट लेने के प्रयास को खारिज करते हुए विजय सिन्हा ने कहा, “जो लोग जाति के ज़हर पर राजनीति करते हैं, वे क्रेडिट की बात कैसे कर सकते हैं?” उन्होंने कहा कि जाति सर्वे का समर्थन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और उन्होंने खुद नेता प्रतिपक्ष रहते हुए किया था।


विजय सिन्हा ने कहा कि यह जातिगत गणना नहीं बल्कि जाति आधारित सर्वे था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 94 लाख परिवार आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं, तब तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव मुद्दों से भटकाने की राजनीति करते हैं। साथ ही कहा कि तेजस्वी और राहुल गांधी नौटंकी बंद करें। देश और बिहार को नौटंकीबाज नेता नहीं, जिम्मेदार नेतृत्व चाहिए|


राहुल गांधी द्वारा जाति गणना को फर्जी बताने के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। हमने नेता प्रतिपक्ष के नाते कई सुझाव दिए, लेकिन कांग्रेस सत्ता के लिए केवल अवसर की तलाश में रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी की मानसिकता को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “तेजस्वी को जाति से उन्माद चाहिए, हमें जाति गणना से विकास चाहिए।