ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / politics / RJD के विधायक पहुंचे डिप्टी सीएम से मिलने, तारकिशोर प्रसाद से 3 विधायकों...

RJD के विधायक पहुंचे डिप्टी सीएम से मिलने, तारकिशोर प्रसाद से 3 विधायकों ने की मुलाकात

02-Feb-2021 11:09 AM

By ASMEETH

 PATNA : इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से सामने आ रही है. आरजेडी के 3 विधायक के बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद से मिलने पहुंचे हैं. आरजेडी की विधायक विभा देवी, राम विशुन सिंह और चंद्रशेखर दोनों डिप्टी सीएम के पांच देशरत्न स्थित सरकारी आवास पहुंचे हैं.

विभा देवी आरजेडी के पूर्व विधायक के राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं और उन्होंने तारकिशोर प्रकार से मुलाकात की है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस वजह से डिप्टी सीएम से मिलने आई थीं.

उधर मधेपुरा से आरजेडी के विधायक चंद्रशेखर भी डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे हैं. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं. मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन होता है और इसी दौरान आरजेडी के ये तीनों विधायक उनसे मिलने पहुंचे.

भोजपुर से राजद विधायक राम विशुन सिंह भी इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे, उन्होंने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की समस्या एवं उसके विकास की बात करने आए थे.

डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद से मुलाकात के बाद विभा देवी ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन आरजेडी विधायक चंद्रशेखर का कहना है कि वह डिप्टी सीएम के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर आए हैं और इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए.