ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश...

National Herald: नेशनल हेराल्ड पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट... “कांग्रेस ने देश को लूटा, आजादी के सेनानियों का किया अपमान”

National Herald: नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रेस से मुखातिब हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस संस्था का निर्माण स्वतंत्रता सेनानियों ने किया, उसे भी लूट लिया।

16-Apr-2025 03:01 PM

By First Bihar

National Herald: नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उसे भी लूट लिया  जिस संस्था का निर्माण स्वतंत्रता सेनानियों ने किया| उन्होंने आरोप लगाया कि चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल है, जो यह साबित करता है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।


सम्राट चौधरी ने पटना ईडी ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस ने खुद ही अपने चेहरे पर कालिख पोत ली है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने जिस ईडी का गठन किया था, आज उसी पर कांग्रेस हमला कर रही है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड को 'देश के साथ विश्वासघात' बताते हुए कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। “यंग इंडिया” कंपनी के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटा गया है, जिसे लेकर न्यायालय से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 2014 से अब तक पीएम मोदी 100 से अधिक बार बिहार आ चुके हैं। आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी से कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, और 4 मई को 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम में शामिल होने का भी आग्रह किया गया है। हवाई सुविधाओं पर उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में पटना एयरपोर्ट से 1 करोड़ से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे और 10 नए छोटे-बड़े हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है| 


राजनीतिक विरोधियों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद 2025 में एनडीए को फिर से सत्ता में लाएगा। उन्होंने लालू यादव को खुली चुनौती दी कि वे किसी भी मंच पर बहस के लिए आमंत्रित हैं भाजपा का हर कार्यकर्ता तैयार है। बंगाल हिंसा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'इंडी गठबंधन' के नेता सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और हिंसा पर चुप्पी साधे रहते हैं।