ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / डिप्टी सीएम के घर CBI की छापेमारी, ये है मामला

डिप्टी सीएम के घर CBI की छापेमारी, ये है मामला

19-Aug-2022 09:34 AM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर ये कार्रवाई बताई जा रही है। बीते दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मांग की थी कि मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की जांच कराई जाए। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया के रोल पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है। CBI की टीम मनीष सिसोदिया, दिल्ली एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 21 ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। 



इसकी जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य सवार रहे हैं। उन्होंने सीबीआई की जांच को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी। मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है, लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है। तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है।  मेरा इरादा तो ये हैं।



मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है, दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे