अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Sep-2023 06:26 PM
By First Bihar
DELHI: चार साल बाद हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। तीन सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत हुई है जबकि एक सीट पर NSUI ने जीत दर्ज की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष, सचिव और सह सचिव के पद पर ABVP के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है जबकि उपाध्यक्ष का पद NSUI के खाते में गया है।
दरअसल, चार साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ को उसका उध्यक्ष मिला है। साल 2019 के बाद विभिन्न कारणों से छात्र संघ का चुनाव नहीं हो सका था। साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण दिल्ली छात्र संघ का चुनाव नहीं हो सका था। चार साल बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।
इस बार के छात्र संघ चुनाव में विभिन्न छात्र संगठनों के 24 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटिंग के लिए 52 केंद्र बनाए गए थे जिनपर 173 ईवीएम मशीनें लगाई गई थीं। करीब 1.17 लाख छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कुल 42 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि साल 2019 के छात्र संघ चुनाव में भी ABVP ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NSUI ने एक सीट हासिल की थी।