ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / politics / दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, SC ने खारिज की...

दिल्ली शराब घोटाला केस: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, SC ने खारिज की जमानत याचिका

30-Oct-2023 12:03 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसपर बीते 17 अक्टूबर को जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे सोमवार को सुनाया गया। 


सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका को खारिज करते हुए नीचली अदालत को 6 से 8 महीने में ट्रायल पूरा करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर मुकदमे की प्रक्रिया धीमी रहती है, तो सिसोदिया तीन महीने के भीतर फिर से बेल के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की बेल याचिका खरिज करते हुए कहा है कि 338 करोड़ रुपए की मनी ट्रेल साबित हुई है।


बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाकर रिश्वत लेने के आरोप है। शराब नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था और सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया था। बाद में मनी लॉंड्रिंग को लेकर ईडी ने भी केस दर्ज किया था। शराब नीति केस में सिसोदिया को पहले सीबीआई और फिर ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।