ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / politics / दिल्ली में केजरीवाल की पत्नी से मिलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन,...

दिल्ली में केजरीवाल की पत्नी से मिलीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मुलाकात के बाद कही ये बात

30-Mar-2024 05:10 PM

By First Bihar

DELHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। दोनों की मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


दरअसल, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था। ठीक इसी तरह दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया था। अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। 


अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। कल्पना सोरेन दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ केजरीवाल के घर पहुंची। इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि दो महीने पहले जो घटना झारखंड में हुई थी ठीक वहीं घटना दिल्ली में भी हुई है। मेरे पति हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेजा गया है। जो स्थिति झारखंड में है वही अब दिल्ली में भी हो गई है। सुनीता केजरीवाल का दुख दर्द बांटने के लिए उनसे मिलने आई थी।


कल्पना ने कहा कि हमलोगों ने साथ मिलकर इस लड़ाई को दूर तक ले जाने का फैसला लिया है। इस लड़ाई में पूरा झारखंड अरविंद केजरीवाल के साथ है। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात करने की भी बात कही और कहा कि झारखंड के ताजा हालात की जानकारी उन्हें देंगे। वहीं रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित रैली में शामिल होने की भी बात कही।

news image