मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना?
06-Sep-2022 09:27 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। आज यानी मंगलवार को वे विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सीताराम येचुरी से 11.30 मिलने जाएंगे। इसके बाद 12.15 में डी राजा से मिलने जाएंगे। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुलाकात होगी, जबकि 4 बजे सीएम नीतीश ओम प्रकाश चौटाला से मिलने पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली रवाना हुए थे। वहां जाकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी। अब मंगलवार को भी वे विपक्ष के कई नेताओं से मिलने पहुंचेंगे। 12.15 में नीतीश कुमार डी राजा से और सीताराम येचुरी से 11.30 मिलेंगे। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुलाकात होगी, जबकि 4 बजे सीएम नीतीश ओम प्रकाश चौटाला से मिलेंगे।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा और विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात काफी ख़ास मानी जा रही है। वे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के मिशन में जुट गए हैं, ताकि वे बीजेपी को मात दे सकें। हालांकि इस बात की चर्चा भी तेज़ थी कि सीएम नीतीश प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और यही वजह है कि वे अलग-अलग राज्यों में जाकर विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। हालांकि सीएम नीतीश ने इस बात पर पूर्णविराम लगा दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद के चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि ये सब फालतू की बात है।