ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / politics / दिल्ली में दीपांकर भट्टाचार्य से मिले सीएम नीतीश, आज शाम लौटेंगे पटना

दिल्ली में दीपांकर भट्टाचार्य से मिले सीएम नीतीश, आज शाम लौटेंगे पटना

07-Sep-2022 01:39 PM

DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सीएम नीतीश राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। आपको बता दें, नीतीश कुमार एक खास मिशन पर दिल्ली निकले हैं। यहां वह अलग-अलग विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाक़ात कर रहे हैं और उन्हें एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। 




नीतीश कुमार ने भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात कर ली है, जिसकी तसवीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इसके बाद वे शाम में वापस पटना लौट जाएंगे। नीतीश कुमार ने दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और शरद पवार से भी मुलाक़ात की थी। 




हर मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वे केवल एक ही मिशन से दिल्ली आए हैं और फिलहाल वे विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वहीं, नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य की मुलाक़ात भी काफी ख़ास रही है। फिलहाल लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश कुमार और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच सहमति बानी या नहीं।