1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
19-Feb-2025 08:41 PM
By FIRST BIHAR
Delhi CM Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। गुरुवार को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली की नई सीएम कितनी संपत्ति की मालिक हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दायर हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है। उनकी इनकम का सोर्स वकील के रूप में है। वकालत उनका पेशा है और उनका राजनीतिक करियर रहा है। रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 कैश हैं और उनके बैंक खाते में 22,42,242 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं।
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति के पास 53,68,323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। सीएम रेखा गुप्ता के पास अपनी कोई कार नहीं है। उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) की एक कार है। रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है। इस घर की कीमत करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा है।
बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09 में एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। जबकि 2010 भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।