Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश
22-Jul-2022 01:46 PM
DELHI : बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई आ रही है। लालू यादव को आज दिल्ली AIIMS से छुट्टी दे दी गई है और अब वे अपनी बेटी मीसा भारती के घर पहुंच गए हैं। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती की बेटी नज़र आ रही हैं।
फर्स्ट बिहार की ओर से हमने आपको पहले ही ये जानकारी दी थी कि लालू प्रसाद यादव को आज दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा है, 'Welcome back home papa', जमाना करता है उनसे प्यार, लाखों लोगों के दिलों पे जो किया करते हैं राज।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया है। लेकिन अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है, जिसके बाद उन्हें आज AIIMS से छुट्टी मिल गई।