बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
31-Oct-2020 11:09 AM
PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार में डिग्री दिखाकर डॉक्टर नौकरी पा सकते हैं. क्योंकि बिहार में डॉक्टरों की कमी है. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. उनके समझदारी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पलटवार किया और कहा कि सुरेजवाला को यह पता नहीं डॉक्टर की डिग्री कैसे मिलती है. जब डिग्री के बारे में पता ही नहीं है वह कैसे नौकरी देने की बात करते हैं.
देशवासियों को मिलेगा टीका
कोरोना के वैक्सीन को मुफ्त में देने के बयान को चुनाव आयोग द्वारा क्लीन चिट देने पर चौबे ने कहा कि कोरोना का टीका का परीक्षण चल रहा है. इसमें कामयाबी भी मिल रही है. अगर टीका आता है तो सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को वह भरोसा देते हैं कि टीका फ्री में दिया जाएगा.
तेजस्वी पर निशाना
चौबे ने कहा कि पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसको मुद्दा ही समझ में नहीं आता है जो दसवीं पास ही नहीं कर सका वो व्यक्ति नीतीश कुमार को कोसने का काम करता है. वो कैबिनेट का सही स्पेलिंग कर दे यही बहुत है. उनके पिताजी ने एक लाख नौकरी देने का छपरा में एलान किया था और सबसे पैसा वसूल लिया. उस पैसे को लेकर लोग आंदोलन कर रहे थे. ये गप्पू,पप्पू और लप्पू की टीम है इनसे सावधान रहें.