ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Sep-2020 12:20 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से दलितों की हत्या के मामले में चुनावी कार्ड खेले जाने पर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने जो ऐलान किया है वह बताता है कि सरकार दलितों की हत्या चाहती है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से यह सीधा सवाल किया है कि अगर दलितों की हत्या के बाद उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है तो सबलो और पिछड़े समाज के लोगों के लिए यह सुविधा क्यों नहीं है.
तेजस्वी ने पूछा है कि क्या सवर्णों की जान की कोई कीमत नहीं है क्या आदिवासी और पिछड़े समाज के लोगों की हत्या के बाद उनके परिजनों को नौकरी की आवश्यकता नहीं है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की इस घोषणा को चुनावी झुनझुना बताते हुए कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार केवल झूठा वादा कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है कि अगर उन्हें दलितों से इतना ही प्रेम है तो जब देश में एससी एसटी एक्ट को हटाया जा रहा था तब वह चुप क्यों बैठे रहे सड़कों पर संघर्ष किया गया और देशभर में आंदोलन के बाद एससी एसटी एक्ट के मामले में राहत मिली लेकिन नीतीश कुमार इस दरमियान बिल्कुल चुप रहे. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार चुनाव के पहले प्रोपेगेंडा सेट कर रहे हैं.