ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / politics / दल-बदल मामले में दो विधायकों पर कार्रवाई, जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की...

दल-बदल मामले में दो विधायकों पर कार्रवाई, जेपी पटेल और लोबिन हेम्ब्रम की विधायकी गई

25-Jul-2024 05:57 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड के सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दल-बदल मामले में दो विधायकों पर कार्रवाई की गयी है। बोरियो से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम और मांडू से BJP विधायक जेपी पटेल की विधायकी चली गयी है। ये दोनों विधायक संविधान की 10 वीं अनुसूची के तहत दल-बदल मामले में दोषी पाये गये हैं। 


झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण में दो दिनों तक लगातार सुनवाई हुई। जिसके बाद दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द का फैसला सुनाया गया। बता दें कि झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपनी पार्टी के खिलाफ राजमहल से लोकसभा का चुनाव लड़ा और झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के खिलाफ मैदान में खड़े हो गये। 


जिसके बाद JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से निलंबित करते हुए दल-बदल की शिकायत दर्ज करायी थी। जबकि वही बीजेपी विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गये और उसके बाद हजारीबाग से चुनाव के मैदान में खड़े हो गये। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जेपी पटेल के खिलाफ दल-बदल की शिकायत दर्ज करायी थी। 


कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने पार्टी बदली लेकिन विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। इसलिए उनकी सदस्यता रद्द की जाए। अमर बाउरी और शिबू सोरेन की शिकायत के बाद स्पीकर की न्यायाधिकरण ने झारखंड के कांग्रेसी नेता जेपी पटेल और जेएमएम नेता रहे लोबिन हेंब्रम के दल-बदल मामले में फैसला सुनाया है। न्यायाधिकरण ने दोनों की विधानसभा सदस्यता को समाप्त कर दिया है। यह आदेश 26 जुलाई से लागू होगा।