DELHI: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चा की गयी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक से नहीं जाने देना चाहिए था। जिस पर सोनिया गांधी भड़क उठी उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तो जाना ही था, वो इंडिया ब्लॉक में रुकना नहीं चाहते थे। अच्छा हुआ वक्त रहते चले गये।
सोनिया गाधी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार गद्दार हैं, शुक्र है कि वह सही समय पर चले गये, उनकी किस्मत में यही लिखा हुआ था कि वह वही पहुंचे जहां वह अभी हैं। वह काफी समय से इंडिया ब्लॉक से बाहर निकलने के बहाने और रास्ते तलाश रहे थे। दिग्विजय और सोनियां के बीच हुई इस चर्चा पर अब सियासत शुरू हो चुकी है। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है।
वही सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी कभी जीवन में ना भ्रष्टाचारियों को श्रय दिया और ना ही देश विद्रोहियों को प्रश्रय दिया। राष्ट्र के साथ जुड़े रहे और राष्ट्रहित में काम किये। लेकिन सोनिया गांधी जो देश के साथ द्रौह की, भारत की नागरिकता 15 साल बाद ली। सोनिया गांधी दूसरों के बारे में क्या कहेंगी। हमारे गांव में कहावत है " चलनी दूसे सूप के जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद"..गिरिराज ने कहा कि सोनिया गांधी का नैतिक ताकत नहीं है कि वो नीतीश कुमार के ऊपर प्रहार कर सके और उनको गद्दार कह सके, नीतीश कुमार ने आज तक किसी के साथ गद्दारी नहीं की है।
वही आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमेशा सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करते रहे। इसके चक्कर में विचारों की राजनीति भूल गये और इंडिया गठबंधन से बहाने तलाश करके निकल गये। वही बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को नीतीश कुमार ने ही बनाया था। जब उनको पता चला कि इंडिया गठबंधन वाले सिर्फ अपने हित की बात कर रहे हैं, इनको देश की चिंता नहीं है। जिसे देखते हुए नीतीश कुमार ने देश हित में फैसला लेते हुए इंडिया ब्लॉक से अलग हो गये।
जबकि बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का यह हाल है कि अपने बैठक में नीतीश कुमार को याद कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि नीतीश जी चले गये इसलिए नुकसान हुआ, उनके बयान पर सोनियां गांधी भड़क गयी कहने लगी कि अच्छा हुआ कि समय रहते इंडिया गठबंधन से नीतीश जी चले गये। सोनियां कह रही हैं कि नीतीश कुमार को जाना ही था। मृत्युंजय तिवारी भी सोनियां गांधी की बातें सुनने हैरान हैं, उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की बातें सुनकर बड़ा आश्चर्य हो रहा है।