ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

Bihar Politics: आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा का दही-चूड़ा भोज, कार्यक्रम में दिग्गजों का हुआ जुटान

Bihar Politics: पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा और भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा की ओर से किया गया दही-चूड़ा भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

15-Jan-2025 07:05 PM

By First Bihar

Bihar Politics: भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव स्थित आवास पर मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। 


इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री (बिहार झारखण्ड) नागेंद्र पाण्डेय, हरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी जी, राजेश सिंह, बक्सर के विधायक मुन्ना तिवारी, डुंमराव महाराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के दिग्गज राजनेता शामिल हुए।


मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह मे हजारों की संख्या में आए अतिथियों का पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने स्वागत और अभिनंदन किया और सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा के इन दोनों कद्दावर नेताओं ने मकर संक्रांति एवं नववर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आगत अतिथियों के लिए चूड़ा, दही, तिलकुट, पूड़ी, सब्जी, मिठाई और अन्य कई तरह के सुरुचिपूर्ण प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह में आए अतिथियों ने सुरुचिपूर्ण भोज का आनंद उठाया।


इस मौके पर डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि देश और प्रदेश में शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और बिहार और देश भी समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयाँ तय करे, यह नए साल पर हमारी तरफ से सभी को शुभकामना है। उन्होंने कहा कि आज देश में सांस्कृतिक विरासतों की भी पुनर्स्थापना हो रही है और देश प्रगति एवं विकास की नई कहानी भी गढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मकर संक्रांति सह नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शाहाबाद जनपद के भाइयों बहनो से मिलकर अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है और नए साल के आगमन का आगाज भी है। साल के इस पहले त्यौहार से हमें देश और प्रदेश के रचनात्मक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिलती है। 


बताते चलें कि मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह के मौके पर खास तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, गायक, अभिनेता पवन सिंह भी इस समारोह में पहुंचे और समारोह में चार चाँद लगाया।


समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिथिलेश कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य परिधि गुप्ता, पूनम कुशवाहा, बक्सर के जिला परिषद सदस्य बंटी शाही, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभू जैन, गंगहर मुखिया संजय सिंह, अटल सेना के हरीजी तिवारी, संगत पंगत जनजागरण रथ यात्रा टीम बनारस के रत्नेश श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में मुखिया जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विद्वान शामिल हुए।