ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / politics / क्राइम बैकग्राउंड छिपा रहे कैंडिडेट, पहले चरण में 104 उम्मीदवारों ने नहीं दिया...

क्राइम बैकग्राउंड छिपा रहे कैंडिडेट, पहले चरण में 104 उम्मीदवारों ने नहीं दिया आंकड़ा

01-Nov-2020 08:29 AM

PATNA : चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए अपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य रखा है लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट अपने क्राइम बैकग्राउंड को छिपा रहे हैं. चुनाव आयोग ने पहले चरण के कुल 104 ऐसे उम्मीदवारों की पहचान की है जिन्होंने अब तक अपना अपराधिक बैकग्राउंड सर्वजनिक नहीं किया है.

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने समाचार पत्र या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने क्राइम बैकग्राउंड के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की आयोग उन्हें कारण बताओ नोटिस करने जा रहा है. नोटिस मिलने के 48 घंटे के अंदर इन उम्मीदवारों को अपना जवाब देना होगा जवाब मिलने के बाद आए हो आगे की कार्रवाई करेगा.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय सिंह ने कहा है कि पहले चरण में कुल 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे इनमें से 327 ऐसे हैं जिनका अपराधिक के बैकग्राउंड रहा है लेकिन 104 प्रत्याशियों ने किसी भी अखबार या मीडिया के जरिए अपने क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी सार्वजनिक नहीं की कि आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को नोटिस करने का फैसला किया है जिसका जवाब उन्हें 48 घंटे के अंदर देना होगा.