ब्रेकिंग न्यूज़

पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / politics / गलत जानकारी देना पड़ा भारी: कोर्ट ने इस सांसद को अयोग्य घोषित किया,...

गलत जानकारी देना पड़ा भारी: कोर्ट ने इस सांसद को अयोग्य घोषित किया, अब जाएगी सांसदी!

01-Sep-2023 05:31 PM

By First Bihar

DESK: चुनावी हलफनामें में गलत जानकारी देना एक सांसद को काफी भारी पड़ गया। कर्नाटक हाई कोर्ट इस मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अयोग्य घोषित कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवार अरकलागुडु मंजू ने हाई कोर्ट में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ याचिका दायर कर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।


दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जो हलफनामा दाखिल किया था उसमें उन्होंने अपनी 24 करोड़ से अधिक की आय छिपाई और चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी। हासन लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ने जेडीएस सासंद के निर्वाचन को रद्द करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।


याचिका में कहा गया था कि प्रज्वल रेवन्ना ने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी है। इस मामले में हाई कोर्ट ने भ्रष्ट आचरण के आधार पर जेडीएस सांसद को अयोग्य ठहराया। हाई कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को अगले 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। हाई कोर्ट से आयोग्य घोषित किए जाने के बात अब उनकी लोकसभा की सदस्यता जाना तय माना जा रहा है हालांकि कोर्ट ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं।