जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
30-Sep-2022 01:57 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव समस्तीपुर के ताजपुर में 2015 में दर्ज हुए चुनाव आचार संहिता के एक मामले में शुक्रवार को समस्तीपुर जिला कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी देश के जो हालात है उसमें अगर कोंग्रेस की सहमति होती है तो नीतीश कुमार महागठबंधन के संयोजक के तौर पर विपक्ष के पीएम चेहरा हो सकते है।
पप्पू यादव ने कहा कि जेपी आंदोलन की तरह नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की ईमानदार कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 8 साल से 56 इंच के सीना वालों की सरकार है फिर भी भारत की जमीन पर चीन कब्जा कैसे कर ले रहा है? नेपाल हमारे देश में घुसकर मारकाट कैसे कर रहा। अबतक पीएफआई पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा? अब देश मे नफरत फैलाने के नियत से पीएफआई को बैन किया गया है। 8 साल बाद भी बीजेपी अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ राहुल -राहुल कर रही है।
पप्पू यादव ने कहा कि जब बिहार में बीजेपी के हाथ से सत्ता निकल गयी तो उनके गृह मंत्री सीमांचल में सभाकर हिन्दू-मुस्लिम, बंगलादेशी घुसपैठ की बात करते हुए 2024 के लिए नया नेरेटिब तैयार करना चाहते है। हालांकि बिहार के आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि बिहार सरकार को पुलिस-अपराधि, माफिया-गठजोड़ पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष मनीष यादव समेत काफी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक समस्तीपुर कोर्ट परिसर में मौजूद थे।