ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / कोरोना से मंत्री कपिल देव कामत का निधन, कई दिनों से हॉस्पिटल में...

कोरोना से मंत्री कपिल देव कामत का निधन, कई दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

16-Oct-2020 07:17 AM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार के सरकार के एक और मंत्री का निधन हो गया है. पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया है. मधुबनी के बाबूबरही से कपिल देव कामत विधायक थे. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है.

इसको भी पढ़ें: 4 दिन के अंदर बिहार के 2 मंत्रियों का निधन, फिर भी विधानसभा चुनाव में कोरोना को लेकर हो रही लापरवाही



कोरोना से संक्रमित थे कपिल देव कामत

बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी. फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. ब्लड प्रेशर भी कम था. कामत की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए थे. लेकिन देर रात उनका निधन हो गया.

सीएम ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मंत्री कपिल देव कामत के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. नीतीश कुमार ने कहा कि कपिल देव कामत जमीन से जुड़े हुए नेता थे. मेरे कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे. वे एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता थे. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा.