ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / वोटिंग के दिन ही प्रत्याशी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में चल...

वोटिंग के दिन ही प्रत्याशी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में चल रहा था इलाज

07-Nov-2020 12:54 PM

PATNA: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की कोरोना से मौत हो गई. जिस जगह से ह खड़ा थे वहां पर आज ही मतदान हो रहा है.

इसको भी पढ़ें: बिहार: चुनाव के बीच RJD नेता के भाई का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों ने भूना

पटना एम्स में चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. आज इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.

बेनीपट्टी में आज हो रहा मतदान

बेनीपट्टी में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. लेकिन इस बीच ही उम्मीदवार का कोरोना से निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही थी.  नीरज झा पहले मधुबनी जेडीयू के उपाध्यक्ष थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह निर्दलीय चुनावी मैदान में खड़े थे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, शक्ति सिंह गोहिल, राजीव प्रताप रूढी, शाहनवाज हुसैन,अरूण सिन्हा, देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता कोरोना संक्रमित हो गए. इसमें कुछ नेता ठीक भी हो गए हैं.