ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / politics / कोरोना पॉजिटिव BJP MLA ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान, झूठ बोलकर कर...

कोरोना पॉजिटिव BJP MLA ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान, झूठ बोलकर कर रहे थे चुनाव प्रचार

04-Nov-2020 07:57 AM

PATNA: कुम्हरार के बीजेपी विधायक अरूण सिन्हा ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया, लेकिन यह अरूण सिन्हा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी दो दिन पहले तक अपना चुनाव प्रचार और जन संपर्क कर रहे थे. जिससे कई लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. 

उनके समर्थक बिना मास्क थे

अरूण सिन्हा भले ही पीपीई किट पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके कई समर्थक भी थे. लेकिन उनके समर्थक बिना मास्क के ही उनके साथ चल रहे थे. यहां भी विधायक की लापरवाही सामने आई है. वह मतदान केंद्र पर एंबुलेंस से आए थे.


झूठ बोलकर कर रहे थे चुनाव प्रचार
 पटना के कुम्हरार से बीजेपी के विधायक अरूण कुमार सिन्हा चुनाव शुरू होने के समय से ही बीमार चल रहे थे. उनमें कोरोना के लक्षण थे लेकिन वे लाव लश्कर के साथ न सिर्फ नामांकन करने पहुंचे थे बल्कि लगातार चुनाव प्रचार भी कर रहे थे. लोग उनकी तबीयत को देखकर सवाल कर रहे थे कि क्या वे कोरोना संक्रिमत हैं. लेकिन अरूण सिन्हा ये दावा कर रहे थे वे निगेटिव हैं. 28 अक्टूबर को पटना में प्रधानमंत्री की जनसभा थी. प्रत्याशी के तौर पर अरूण सिन्हा को भी उस सभा में मौजूद रहना था. लेकिन पीएम की सभा में मंच पर जाने वाले हर किसी का कोरोना टेस्ट कराया गया. अरूण सिन्हा उस टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये. अरूण सिन्हा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर जाने के लिए सभा स्थल पर पहुंचे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट आ चुकी थी. इसके दो दिन के बाद वह बोले की वह कोरोना निगेटिव हो गए और चुनाव प्रचार में जुट गए थे.