पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
09-Oct-2023 04:05 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद अलग-अलग राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है। सोमवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने ऐलान किया कि देश के सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना कराई जाएगी।
सोमवार को हुई CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मीटिग के बाद राहुल गांधी ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में सर्वसम्मित से जातीय गणना पर सहमति बनी है।
राहुल गांधी ने बताया कि जातीय गणना को लेकर पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में आगे बढ़ेगी और इसको लेकर बीजेपी पर भी दवाब बनाया जाएगा। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल ज्यादातर दल जातिगत गणना के पक्ष में हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के चार में से तीन मुख्यमंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं जबकि बीजेपी के 10 में से सिर्फ एक ही सीएम ओबीसी से हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत गणना से यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य में लोगों की संख्या कितनी है और उनके पास कितना धन है। वहीं पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राहुल गांधी ने दावा किया है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से आ रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार जा रही है और तेलंगाना में भी उनकी (भारत राष्ट्र समिति) सरकार जा रही है।