Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
02-Feb-2024 09:59 PM
By First Bihar
RANCHI: चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से जनहित में निर्णय लेने और कांग्रेस से सतर्क रहने की सलाह दे दी है।
झारखंड में सियासी गहमागहमी के बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकारों के मुख्यमंत्री का वही हश्र हुआ है जो हेमंत सोरेन का हुआ। चंपई सोरेन को इससे सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन आंदोलनकारी रहे हैं, इसलिए उन्हें अपनी सोच-समझ से काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ की वजह से ऐसा लगता है यह सरकार पिछली सरकार की तरह ही तुष्टीकरण के एजेंडे को लागू करने के लिए बनी है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का खेल खेलती है। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों ने नवगठित सरकार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी बैठक की।