ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, चार दिन पहले ही हुई थी पिता...

कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन, चार दिन पहले ही हुई थी पिता की मौत

30-May-2023 09:47 AM

By First Bihar

DESK: देश के राजनीतिक गलियारे से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बालू धानोकर ने अंतिम सांस ली। धानोकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक मात्र विधायक थे। 48 साल के बालू धानोकर को आंतों की बीमारी थी, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


दिवंगत कांग्रेस सांसद बालू धानोकर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले दिनों नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें नागपुर से दिल्ली भेज दिया गया था। धानोकर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास वरोरो ले जाया जाएगा और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


बता दें कि धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर की भी चार दिन पहले मौत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के वक्त धानोरकर का नागपुर में इलाज चल रहा था। बाप-बेटे की मौत से धानोरकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धानोरकर के असमय निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है। बालू धनोकर ने बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 2014 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।