Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
21-Apr-2024 06:52 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान के बांसवाड़ा में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने बच्चों सो फिट करने में लगी हैं जबकि मोदी आपकी संतानों के भविष्य के लिए खप रहा है और दिन रात मेहनत कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा समर्पित है और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है लेकिन कांग्रेस की दुकान में भ्रष्टाचार बिकता है। कांग्रेस ने दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को हमेशा से डराने का काम किया। आज भी तरह-तरह का झूठ और डर फैला रहे हैं लेकिन इनका झूठ अब चलने वाला नहीं है।
बीजेपी के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का खर्च मोदी उठाएगा, यह मोदी की गारंटी है। बुजुर्गों के इलाज का पांच लाख रुपए तक का खर्च दिल्ली में बैठा उनका बेटा उठाएगा। हमारा दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। ऐसा काम सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए ये मोदी आपसे आशीर्वाद मांगने के लिए आया है।
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले देश के संविधान और आरक्षण को लेकर तरह तरह का झूठ फैला रहे हैं लेकिन कांग्रेस को पता नहीं है कि भारत अब डर से बाहर निकल चुका है। देश में जहां आदिवासियों की आबादी अधिक है वहां से कांग्रेस या तो सत्ता से बाहर है या फिर तीसरे चौथे नंबर पर है। यह आदिवासी समाज का आक्रोश हैं।