सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
14-Sep-2024 05:58 PM
By First Bihar
DESK: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। शनिवार को कुरुक्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया है कि हरिणाया में बीजेपी की हैट्रिक तय है।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। राज्य के सीएम दिनरात काम करने के लिए समर्पित रहते हैं। कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। यहां गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े हैं।
इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता से झूठे वादे करना, देश की जनता से झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस ने हिमाचल में हालात इतने खराब कर दिए कि समस्या बताए नहीं बन रही है। हरियाणा के लोग जुबान के पक्के होते है, एक बार जो वादा कर दिया वो कर दिया और बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है।
उन्होंने कहा कि देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी... मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब 70 वर्ष की उम्र से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा।
पीए मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घरों को भी मंजूर किया है। ये गरीब के सपनों का लॉन्चिंग पैड होगा। मैंने ये भी कहा था कि हम देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम कर रहे हैं और बीते साल में 1 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं।