ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / politics / ‘मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ’ कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी,...

‘मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ’ कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- ये तो अभी ट्रेलर है

02-Apr-2024 03:25 PM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में रूद्रपुर से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों से लोगों को अवगत कराया और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को दी।


पीएम मोदी ने कहा कि जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। देवभूमि का आशीर्वाद मेरी शक्ति है और जब भी उत्तराखंड की धरती पर आता हूं बहुत सकून मिलता है। यह मेरा सौभाग्य है। उत्तराखंड के लोगों का बिजली बिल जीरो हो इसके लिए सौर ऊर्जा कार्यक्रम के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। 10 साल में जो हुआ वह तो केलव ट्रेलर था, अभी तो देश को बहुत आगे लेकर जाना है।


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने टुकड़े करने वाले लोगों को टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने विपिन राउत का अपमान किया था। इन लोगों से देशभक्ति की बातें गले नहीं उतरती। कांग्रेस तुष्टीकरण के दलदल में इतना धंस गई है कि देश के लिए सोच ही नहीं सकती है। इंडी गठबंधन पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल सत्ता से बाहर क्या हो गए, आग लगाने की बात करने लगे। ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो। मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है।