ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर मारपीट, सदाकत आश्रम में विधायक दल का नेता...

कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर मारपीट, सदाकत आश्रम में विधायक दल का नेता चुनने के दौरान आपस में भिड़े

13-Nov-2020 03:36 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस मुख्यालय से आ रही है. विधायक दल की बैठक से पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई हैं. 

चोर कहने पर भड़के

बताया जा रहा है कि बैठक से पहले कांग्रेस नेता विजय शंकर दुबे को विधायक सिद्धार्थ सिंह के समर्थकों ने चोर बोल दिया. जिसके बाद हंगामा और हाथापाई शुरू हो गई. सिद्धार्थ सिंह और विजय शंकर दुबे के समर्थक आपस मारपीट करने लगे. बताया जा रहा है कि विजय शंकर दुबे और सिद्धार्थ के समर्थक विधायक दल के नेता के लिए नाम आगे कर रहे थे. इसको लेकर ही दोनों गुटों के बीच मारपीट और गाली गलौज की नौबत आ गई.

कांग्रेस में कलह

 बता दें कि कांग्रेस की बुरी तरह से हार के बाद कलह रोज सामने आ रहा है. एक दूसरे के खिलाफ नेता रोज बयान दे रहे हैं. कई नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक का आरोप लगाया है. कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ 17 सीट पर ही जीत पायी है. कल तारिक अनवर ने भी बिहार कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया था और कहा था कि यहां पर नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है.