मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2020 07:21 AM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका इलाज चल रहा था. वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत खराब चल रही थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराना पड़ा था.अहमद पटेल की मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हालत नहीं सुधरी.अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है.
अहमद पटेल सोनिया गांधी के रणनीतिकार थे. वह सोनिया गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता भी थे. उनके निधन के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था. वह ईमानदारी और समर्पण, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने की कोशिश, उदारता, उनमें यह सभी दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे. एक दोस्त और एक ऐसे कॉमरेड को खो दिया है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता है.
पीएम ने जताया शोक
पीएम ने ट्वीट किया कि ''अहमद पटेल के निधन से दुखी. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और समाज की सेवा की. अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी. उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की. अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले.