Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
08-Mar-2024 03:36 PM
By First Bihar
JAMTARA: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी शिवभक्त बन गए हैं। उन्होंने न सिर्फ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की बल्कि उनके लिए उपवास भी रखा।
महाशिवरात्रि के मौके पर उपवास कर रहे इरफान अंसारी राजबाड़ी स्थित पुराने शिव मंदिर पहुंचे और वहां भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा करने के बाद इरफान अंसारी ने महाशिवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि वे बचपन ही बड़े धूमधाम से पूजा करते है। बाबा भोलेनाथ की बड़ी कृपा है, चौक चौराहे पर हम लोग भजन कीर्तन करते है। उन्होंने बताया कि देवघर में जो शिव बारात निकलती है, बाबा को जो कंधा देता है वह हमारा अल्पसंख्यक समाज होता है।
इरफान ने कहा कि आज बाबा भोलेनाथ का आर्शीवाद लेने आये हैं। शिव की शक्ति अपार है और भगवान शिव सबको शक्ति प्रदान करें। आज उपवास रखा है, शाम में फलाहार के बाद शिव बारात में शामिल होंगे। मैं बीजेपी वालों से कहूंगा कि आप भी हमसे सीख लीजिये, रोजा रखिये। जब इरफान अंसारी उपवास रख सकता है, तो आप लोग क्यों नहीं। धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करना ठीक बात नहीं है।