Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम
05-Mar-2024 02:42 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। देश के तमाम राज्यों में दिग्गज कांग्रेसी नेता हाथ का साथ छोड़ रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी से कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक राजेश मिश्रा भदोही लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी में शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार हमला बोला और कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वाराणसी में विपक्ष को पोलिंग एजेंट तक नसीब न हो।
साल 2004 से 2009 तक वाराणसी से कांग्रेस सांसद रहे राजेश मिश्रा ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो गया है। कांग्रेस के पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। इस समय कांग्रेस की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
