मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Apr-2024 10:10 PM
By First Bihar
DESK: केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद कांग्रेस ने ओडिशा लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में ओडिशा लोकसभा के 2 उम्मीदवार और ओडिशा विधानसभा के 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है।
हालांकि अभी तक यूपी के दो सीट अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश के इन दो सीटों पर कांग्रेस का कौन उम्मीदवार होगा इसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज ओडिशा के दो लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कांग्रेस ने किया है।
संबलपुर से नागेंद्र प्रधान और कटक से सुरेश महापात्रा को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए भी 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें बरचना- अजय समल, पलहारा-फकीर समल, जालेश्वर-देवी प्रसन्न चंद, बालासोर-मोनालिसा लेंका, जगतसिंहपुर-प्रतिमा मलिक और बारीपाडा-प्रमोद कुमार शामिल हैं।
